Friday, June 1, 2018
Thursday, May 10, 2018
अमीर खुसरो - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।
■ अमीर खुसरो -
● अमीर खुसरो का वास्तविक नाम था - अबुल हसन यमीनुद्दीन मुहम्मद।
● अमीर खुसरो का जन्म उत्तर-प्रदेश के एटा जिले के पटियाली (कासगंज) नामक ग्राम में 1253 ई. में हुआ था।
● सबसे पहले उन्हीं ने अपनी भाषा के लिए हिन्दी का उल्लेख किया था। वे फारसी के कवि भी थे।
● वह अपने को तोता-ए-हिन्द कहते थे। उन्हें खड़ी बोली के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है।
Wednesday, May 9, 2018
बाणभट्ट - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।
■ बाणभट्ट -
● बाणभट्ट सातवीं शताब्दी के संस्कृत गद्य लेखक और कवि थे।
● वह राजा हर्षवर्धन के आस्थान कवि थे।
● उनके दो प्रमुख ग्रंथ हैं - हर्षचरितम् तथा कादम्बरी।
● बाणभट्ट का काल हर्षवर्धन के शासनकाल (606 ई. से 646 ई.) आसपास ही था।
Saturday, April 28, 2018
गौतम बुद्ध - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।
■ गौतम बुद्ध -
● बौद्ध धर्मके संस्थापक, विश्व के महान दार्शनिक गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्यकुल के राजा शुद्धोधन के घर मे हुआ था।
● उनकी माँ का नाम महामाया था जो कोली वंश से थी।
● इनकी पत्नी का नाम यशोधरा तथा पुत्र का नाम राहुल था।
● वर्षों की कठोर साधना के पश्चातबोध गया (बिहार) में बोधी वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई, उन्होंने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था, जिसे धर्मप्रवर्तक चक्र कहा जाता है।
● 483 ई. पू. में 80 वर्ष की अवस्था में कुशीनगर उत्तर प्रदेश में उनको महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई।
Friday, April 27, 2018
Monday, April 23, 2018
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां - उत्तरप्रदेश की प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।
■ उस्ताद बिस्मिलाह खां -
● बिस्मिल्लाह ख़ाँ का जन्म 21 मार्च,1916 को बिहार के डुमरांव नामक स्थान पर हुआ था।
● 'भारत रत्न' (2001 ) से सम्मानित प्रख्यातशहनाई वादक थे।
● सन 1956 में बिस्मिल्लाह ख़ाँ को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
● मध्य प्रदेश में उन्हें सरकार द्वारा तानसेन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
● 21 अगस्त, 2006 को 90 वर्ष की आयु में इनका देहावसान हो गया।
Saturday, April 7, 2018
उत्तरप्रदेश गंगा हरीतिमा योजना 2018 । UP Ganga Haritima Yojna 2018
● उत्तरप्रदेश के 27 जिलों में गंगा हरीतिमा योजना शुरू की गई है।
● उत्तरप्रदेश वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गंगा किनारे के ग्रामों में हरियाली और वानस्पतिक वातावरण सुधारने की मंशा से यह योजना शुरू किया गया है ।
● गंगा हरितिमा अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।
● इस कार्यक्रम में कृषि विभाग की खास भागीदारी होगी। 27 जिले के सभी ब्लाकों से मिलाकर 11 हजार किसान इस पर्यावरण जनजागरण का हिस्सा बनेंगे।
● इस योजना के तहत यूपी के 27 जिलों के गंगा किनारे के एक हजार गांवों में नदी के दोनों किनारे एक-एक किलोमीटर में हरित पट्टी विकसित की जाएगी।
Thursday, March 29, 2018
उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2017 (यूपीकोका) पारित किया गया।
उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2017 (यूपीकोका) पारित किया गया।
● महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की भांति ही माफिया और संगठित अपराध से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2017 (यूपीकोका) पारित किया गया।
● राज्यपाल और केंद्र की अनुमति मिलते ही यह कानून प्रभावी हो जाएगा।
● उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक 2017 (यूपीकोका) 21 दिसंबर 2017 को विधानसभा में ध्वनिमत से पारित होने के बाद उसे विधान परिषद भेजा गया था।
● माफिया और संगठित अपराध से निपटने के कड़े प्रावधान वाला यह विधेयक आतंक फैलाने, बलपूर्वक या हिंसा द्वारा सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटने की व्यवस्था देता है।
Tuesday, March 6, 2018
Tuesday, February 6, 2018
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दहेज प्रथा की समाप्ति हेतु योजना शुरू किया
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दहेज प्रथा की समाप्ति हेतु योजना शुरू किया।
● 4 फरवरी 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में गरीब कन्याओं के विवाह हेतु उनके परिवार की आर्थिक सहायता करेगी।
● इस योजना के तहत प्रत्येक विवाह में 35,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
● उत्तर प्रदेश की इस योजना का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा को हतोत्साहित करना है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत भी थे।
● केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने इस अवसर पर घोषणा की कि दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नौकरियों हेतु पहले मौजूद सात श्रेणियों को बढ़ाकर 21 कर दिया गया है ताकि इससे अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
Thursday, February 1, 2018
उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शहीद जवानों के आश्रितों को नौकरी की घोषणा।
● उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को रोजगार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
● इसके लिए न्यूनतम 18 साल की आयु वाले पात्र माने जाएंगे। इस योजना का लाभ 1 अप्रैल 2017 से शहीद होने वाले जवानों के अश्रितों को दिया जाएगा।
● इस योजना का लाभ स्थाई, अस्थाई रूप से नियुक्त, कमीशंड आफीसर के देश की सीमा, अंतर्राष्ट्रीय युद्ध, गोलाबारी, बैटल एक्सीडेंट, सीमा पर आतंकवादी घटनाओं तथा अराजकतत्वों की गतिविधियों में हिंसा, प्राकृतिक आपदा और वाहन दुर्घटना में शहीद होने पर दिया जाएगा।
● इसके साथ ऐसे लापता शहीद जिसे कोर्ट से मृत घोषित गया है लाभ पाएंगे।
Friday, January 26, 2018
Subscribe to:
Posts (Atom)







