Thursday, May 10, 2018

अमीर खुसरो - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।


 ■ अमीर खुसरो -

● अमीर खुसरो का वास्तविक नाम था - अबुल हसन यमीनुद्दीन मुहम्मद।

● अमीर खुसरो का जन्म उत्तर-प्रदेश के एटा जिले के पटियाली (कासगंज) नामक ग्राम में  1253 ई. में हुआ था।

● सबसे पहले उन्हीं ने अपनी भाषा के लिए हिन्दी का उल्लेख किया था। वे फारसी के कवि भी थे।

● वह अपने को तोता-ए-हिन्द कहते थे। उन्हें खड़ी बोली के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है।

Wednesday, May 9, 2018

बाणभट्ट - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।


■ बाणभट्ट -

● बाणभट्ट सातवीं शताब्दी के संस्कृत गद्य लेखक और कवि थे।

● वह राजा हर्षवर्धन के आस्थान कवि थे।

● उनके दो प्रमुख ग्रंथ हैं - हर्षचरितम् तथा कादम्बरी।

● बाणभट्ट का काल हर्षवर्धन के शासनकाल (606 ई. से 646 ई.) आसपास ही था।