Saturday, April 28, 2018

गौतम बुद्ध - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।


■ गौतम बुद्ध -

● बौद्ध धर्मके संस्थापक, विश्व के महान दार्शनिक गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्यकुल के राजा शुद्धोधन के घर मे हुआ था।

● उनकी माँ का नाम महामाया था जो कोली वंश से थी।

● इनकी पत्नी का नाम यशोधरा तथा पुत्र का नाम राहुल था।

● वर्षों की कठोर साधना के पश्चातबोध गया (बिहार) में बोधी वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई, उन्होंने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था, जिसे धर्मप्रवर्तक चक्र कहा जाता है।

● 483 ई. पू. में 80 वर्ष की अवस्था में कुशीनगर उत्तर प्रदेश में उनको महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई।

Monday, April 23, 2018

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां - उत्तरप्रदेश की प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।


■ उस्ताद बिस्मिलाह खां - 

● बिस्मिल्लाह ख़ाँ का जन्म 21 मार्च,1916 को बिहार के डुमरांव नामक स्थान पर हुआ था।

● 'भारत रत्न' (2001 ) से सम्मानित प्रख्यातशहनाई वादक थे।

● सन 1956 में बिस्मिल्लाह ख़ाँ को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

● मध्य प्रदेश में उन्हें सरकार द्वारा तानसेन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

● 21 अगस्त, 2006 को 90 वर्ष की आयु में इनका देहावसान हो गया।

Saturday, April 7, 2018

उत्तरप्रदेश गंगा हरीतिमा योजना 2018 । UP Ganga Haritima Yojna 2018



● उत्तरप्रदेश के 27 जिलों में गंगा हरीतिमा योजना शुरू की गई है।

● उत्तरप्रदेश वन विभाग द्वारा आयोजित  इस कार्यक्रम में गंगा किनारे के ग्रामों में हरियाली और वानस्पतिक वातावरण सुधारने की मंशा से  यह योजना शुरू किया गया है ।

● गंगा हरितिमा अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

● इस कार्यक्रम में कृषि विभाग की खास भागीदारी होगी।  27 जिले के सभी ब्लाकों से मिलाकर 11 हजार किसान इस पर्यावरण जनजागरण का हिस्सा बनेंगे।

● इस योजना के तहत यूपी के 27 जिलों के गंगा किनारे के एक हजार गांवों में नदी के दोनों किनारे एक-एक किलोमीटर में हरित पट्टी विकसित की जाएगी।