Saturday, October 21, 2017

उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान ( UP GK ) - 02 By StudyCircle247 | उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान वृहद संकलन की ओर अग्रसर।

1. उत्तर प्रदेश की धरती से ही बौद्ध और जैन धर्म समूची दुनिया में फैले। कुशीनगर में बुद्ध को महानिर्वाण प्राप्त हुआ। तो आखिरी बड़े सम्राट हर्षवर्धन की नगरी कन्नौज भी उत्तर प्रदेश में है।

2. मुगलों की बात करें तो बाबर और हुमाऊं ज्यादा समय तक शासन नहीं कर सके। पर अकबर ने उत्तर प्रदेश की माटी को ही अपना सबकुछ मान लिया। अकबर ने इलाहाबाद, फतेहपुर सीकरी में किले बनवाए तो उसकी नींव पर मुगल वंश सैकड़ों सालों तक मजबूत बना रहा।

3. उत्तर प्रदेश की धरती हमेशा से सोना उगलने वाली रही। अंग्रेजों को इन सोने की खान की जानकारी थी, तभी तो उन्होंने बंगाल हाथ में आने के बाद उत्तर प्रदेश पर कब्जे के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया।

4. उत्तर प्रदेश ने देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री दिए हैं। कहा जाता है कि दिल्ली के सत्ता की राह उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरती है।

5. जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, वी पी सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी.. कुल 14 में से 9 प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की धरती से आए।

6. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें(80) और सर्वाधिक राज्यसभा सीटें(31) हैं। जो देश की राजनीति की दिशा और दशा तय करते हैं।

7. उत्तर प्रदेश की विधानसभा सदस्यों के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विधानसभा है।

8. उत्तर प्रदेश की विधानपरिषद में पूरे 100 सदस्य हैं।

9. उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक अनुसंधान एवं विकास परिषद की स्थापना 1981 में की गई थी।


10. उत्तर प्रदेश में उर्दू प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ में स्थित है।

★ संकलन में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए कृपया आप भी हमें 9098638868 पर उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान भेजें अथवा Total.Study.Help@gmail.com पर मेल करें। ★

No comments:

Post a Comment