Saturday, October 14, 2017

उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान ( UP GK ) - 01 By StudyCircle247 | उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान वृहद संकलन की ओर अग्रसर।

1. उत्तरप्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  
2. सन 1950 में इस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश पड़ा। उससे पहले उत्तर प्रदेश युनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था।

3. विभिन्न उत्तर भारतीय वंशों 1775, 1798 और 1801 में नवाबों, 1803 में सिंधिया और 1816 में गोरखों से छीने गए प्रदेशों को पहले बंगाल प्रेज़िडेन्सी के अन्तर्गत रखा गया, लेकिन 1833 में इन्हें अलग करके पश्चिमोत्तर प्रान्त (आरम्भ में आगरा प्रेज़िडेन्सी कहलाता था) गठित किया गया। 1856 ई. में कम्पनी ने अवध पर अधिकार कर लिया और आगरा एवं अवध संयुक्त प्रान्त (वर्तमान उत्तर प्रदेश की सीमा के समरूप) के नाम से इसे 1877 ई. में पश्चिमोत्तर प्रान्त में मिला लिया गया। 1902 ई. में इसका नाम बदलकर संयुक्त प्रान्त कर दिया गया।

4. सन 1902 में नार्थ वेस्ट प्रॉविन्स का नाम बदल कर यूनाइटेड प्रोविन्स ऑफ आगरा एण्ड अवध कर दिया गया। साधारण बोलचाल की भाषा में इसे यूपी कहा गया।

5. सन् 1920 में प्रदेश की राजधानी को इलाहाबाद से लखनऊ कर दिया गया।

6. प्रदेश का उच्च न्यायालय इलाहाबाद ही बना रहा और लखनऊ में उच्च न्यायालय की एक न्यायपीठ स्थापित की गयी।

7. 1950 में नए संविधान के लागू होने के साथ ही 12 जनवरी सन 1950 को इस संयुक्त प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया और यह भारतीय संघ का राज्य बना।

8. उत्तर प्रदेश का अधिकतम हिस्सा अवध राज्य के अधीन था। अवध यानि आज का मध्य उत्तर प्रदेश का हिस्सा। इस हिस्से में लखनऊ से फैजाबाद तक का भूभाग आता था।

9. उत्तर प्रदेश की आबादी 19,98,12,341 है । इस तरह दुनिया के सिर्फ 5 देश ही उत्तर प्रदेश राज्य से अधिक आबादी वाले देश हैं। ये 5 देश हैं चीन, संयुक्त राज्य अमरीका, इंडोनेशिया, ब्राज़ील और स्वयं भारत।


10. प्राचीन समय में भारत देश 16 महाजनपदों में बंटा था। इनमें से 7 महाजनपद उत्तर प्रदेश की धरती पर थे।

★ संकलन में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए कृपया आप भी हमें 9098638868 पर उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान भेजें अथवा Total.Study.Help@gmail.com पर मेल करें।★

No comments:

Post a Comment