Saturday, June 30, 2018

रानी लक्ष्मीबाई : - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।

■ रानी लक्ष्मी बाई -

● रानी लक्ष्मीबाई 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना थीं।

● उनका जन्म वाराणसी के भदैनी नगर में 19 नवंबर 1835 को हुआ था।

● रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम मणिकर्णिका था, लोग प्यार उसे मनु कहकर बुलाते थे।

● मनु की माता का नाम भागीरथीबाई और पिता का नाम मोरोपंत तांबे था।

● इनका विवाह झाँसी के महाराज गंगाधर से हुआ था | उन्होंने गवर्नर जनरल

● डलहौजी की  हड़प नीति का विरोध किया, 18 जून 1858 को ग्वालियर में अंग्रेजो से लड़ते  हुए वीरगति को प्राप्त हुई

Thursday, June 21, 2018

सैयद अहमद खाँ - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।


● सैयद अहमद ख़ाँ का जन्म 17 अक्टूबर 1817 मेंदिल्ली के सादात (सैयद) ख़ानदान में हुआ था।

● मुस्लिम शिक्षक, विधिवेत्ता और लेखक, ऐंग्लो-मोहमडन ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, के संस्थापक थे।

● सर सैयद अहमद ख़ाँ ऐसे महान् मुस्लिम समाज सुधारक और भविष्यदृष्टा थे, जिन्होंने शिक्षा के लिए जीवन भर प्रयास किया। मुसलमानों में नयी शिक्षा का प्रसार करना चाहते थे।

Monday, June 18, 2018

अबुल फजल - उत्तरप्रदेश से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियाँ सीरीज।

■ अबुल फजल -

● इसका जन्म 14 जनवरी 1551 को आगरा में हुआ था।

● अबुल फ़ज़लशेख़ मुबारक़ नागौरी का द्वितीय पुत्र था।

● उनकी दो रचनाये अकबरनामा और आएने अकबरीहै|

● 1602 ई. मेंबुन्देला राजा वीरसिंहदेव ने शहज़ादा सलीम के उकसाने से अबुल फ़ज़ल की हत्या कर डाली।