Thursday, October 26, 2017

उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान ( UP GK ) - 06 By StudyCircle247 | उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान वृहद संकलन की ओर अग्रसर।

● उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोमती नदी के किनारे ही स्थित है।

● उत्तर प्रदेश में खनिज मुख्यत: दक्षिण के पठारी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

● उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर का उत्पादन मिर्जापुर जिले के गुरूमा-कनाच-बापुहारी एवं सोनभद्र जिले के कजरहट में किया जाता है।

● उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद नगर चूड़ियाँ बनाने हेतु विश्वविख्यात है।

● उत्तर प्रदेश में एल्यूमीनियम उद्योग का प्रमुख केन्द्र रेनूकूट (सोनभद्र) है।

● उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कानपुर को कहा जाता है।

● रेशम वस्त्र उद्योग प्रदेश के वाराणसी, इटावा, मोदीनगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं शाहजहाँपुर जिलों में स्थित है।

● उत्तर प्रदेश में चमड़ा उद्योग का प्रमुख केन्द्र कानपुर है।

● उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक सिटी की स्थापना नोएडा में की गई है।

● उत्तर प्रदेश राज्य का पहला 'निर्यात संवर्द्धन औद्योगिक पार्क' ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया गया है।

No comments:

Post a Comment